फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछला। नगर पंचायत के मुख्य चौराहे पर पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला मुख्य चौराहे पर हुआ। उझानी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को चपेट में ले लिया। जबरदस्त हादसे में बाइक सवार आर्येंद्र (42) पुत्र रूम सिंह निवासी चेतू नगला कोतवाली उझानी व आलोक ( 30) पुत्र मगेंद्र निवासी बमनौसी थाना कादरचौक गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक द्वारा छोड़कर भागे पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चौकी इंचार्ज अशोक पाण्डेय ने बताया कि पिकअप और क्षतिग्रस्त बाइक चौकी पर खड़ी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें