फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में तारकशी करके लगाया करंट, दो सूअर मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पाबंदी के बाद भी लोग खेतों के चारों ओर तार लगाकर करंट छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को खेत के चारों ओर लगे तार में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से फैजगंज बेहटा इलाके में दो सूअर मर गए। मामले में सूअर मालिक ने खेत मालिक पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

यह मामला बृहस्पतिवार का है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव डरेला निवासी सीताराम पुत्र रामलाल के मुताबिक वह बृहस्पतिवार को गांव के पास अपने सूअर चरा रहा था। वहीं नजदीक में पन्नालाल का घर है। उसके घर के सामने बिजली का पोल लगा है।
इसी पोल से पन्नालाल के घर में बिजली जा रही है। घर के सामने ही उसके खेत हैं। उसने अपने खेत में चारों ओर से तार लगा रखे हैं। साथ ही अपने घर से बिजली का तार जोड़कर तारों में करंट छोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को चरते हुए उसके दो सूअर पन्नालाल के खेत के पास पहुंच गए। इस दौरान दो सुअर करंट प्रवाहित तारों की चपेट में आ गए, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद उसने थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी खेत मालिक पन्नालाल मौर्य और उसका बेटा रतनलाल वहां से भाग गए। पुलिस ने सीताराम की तहरीर पर दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अभी किसी आरोपी को पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें