फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अरिल नदी में डूबी ढाई वर्ष की मासूम

Sat, 23 Sep 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर हादसे की जानकारी देते बालिका के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र में ढाई वर्ष की बच्ची साक्षी की अरिल नदी में डूबकर मौत हो गई। वह अपने भाई और मोहल्ले के बच्चों के साथ नदी किनारे खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची नदी में गिर गई। जब तक उसको बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्राम वलीमगंज निवासी ब्रजलाल की बेटी साक्षी दो भाई-बहन में छोटी थी। परिवार वालों के मुताबिक उनके गांव के नजदीक से अरिल नदी बह रही है। उसके किनारे पर अक्सर गांव के बच्चे खेलने चले जाते हैं। बृहस्पतिवार को साक्षी भी अपने चार वर्षीय भाई आयुष और मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ नदी किनारे खेलने चली गई। खेलते समय अचानक बच्ची नदी में जा गिरी। यह देखकर अन्य बच्चे रोने लगे।
आयुष रोता हुआ घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। तब तक कुछ लोगों ने नदी में बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी। करीब आधा घंटा बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वाले उसके शव को घर ले गए।
विज्ञापन

बच्ची के पिता ब्रजलाल प्रयागराज में मजदूरी करने गए थे। हादसे की सूचना पर ब्रजलाल देर रात घर पहुंचे। इसके बाद परिवार वालों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंच गई और शुक्रवार दोपहर बालिका के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
ब्रजलाल ने बताया कि बच्ची खेल-खेल में नदी में गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। उनके दो बच्चों में साक्षी छोटी थी। उसके शव को कछला गंगा घाट पर दफन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें