पुलिस के मुताबिक- गिरफ्तार रंजीत और निर्दोष की निशानदेही पर तमंचा और दो कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। हत्याकांड में शामिल राकानाथ पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा के साथ ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और एसओजी के प्रभारी धर्वेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भेंट किया।
किराना का सामान बरेली में परिचित को बेचा
निर्दोष और रंजीत ने पुलिस को बताया कि गौरव की कार में किराना का जो सामान था, उसे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में छोड़ने से कार से निकाल कर टेंपो में रख लिया गया था। किराना का सामान बरेली में खजुरी घाट निवासी परिचित दुकानदार प्रेमपाल को यह बताकर 4200 रुपये में बेच दिया गया था कि वह दिल्ली जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार फतेहगंज क्षेत्र में नहीं नदी के पास नहीं फंसती तो कहीं और ले जाकर बेच दी जाती।