फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: क्षय रोग के मरीजों की कतार पास-पास, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Thu, 20 Jun 2024 06:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नन्हें लाल।
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के टीबी विभाग में व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रहीं। सुबह आठ बजे की ओपीडी होने के बाद भी बुधवार को 10 बजे तक यहां डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। यहां मरीजों की कतार भी पास-पास लगी हैं। इस वजह से अस्पताल आने वाले टीबी संभावित मरीज और तीमारदारों के भी संक्रमित होने का खतरा है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 9.57 बजे बड़ी संख्या में डॉक्टर के कक्ष के बाहर खड़े थे। पूछने पर सखानूं की नाजरीन ने बताया कि वह दवा लेने के लिए सुबह आठ बजे अस्पताल आई थीं, अब तक डॉक्टर नहीं आए हैं। दवा पहले मिल सके इसलिए लाइन में खड़े हो गए। हालात यह है कि यहां पैर रखने की जगह नहीं है। मीरापुर निवासी राजकुमार ने बताया कि यहां कई दिन से देख रहे हैं कि डॉक्टर दस बजे के बाद ही आते हैं।
जांच के लिए भी भटकते हैं मरीज
डॉक्टर के परामर्श और दवा लेने के साथ मरीजों को जांच कराने के लिए भी परेशान होना पड़ता है। बुधवार को अस्पताल पहुंचे हडौरा निवासी रामसेवक ने बताया कि लगातार तीन दिन से अस्पताल आ रहे हैं, लेकिन जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

-

फोटो-15
कतार में लगना है मजबूरी

-अगर दवा लेनी है तो कतार में लगना मजबूरी है। दो दिन से बिना दवा के ही लौटना पड़ रहा है। दस बजे हैं लेकिन डॉक्टर ही नहीं आए हैं। -अन्नू, गांव रनऊ
फोटो-14


इंतजार बढ़ा रहा परेशानीबीमारी तो तभी ठीक होगी जब दवा समय से लें। दवा के लिए हर दूसरे दिन आना पड़ रहा है। बीमारी से इतने परेशान नहीं हैं जितना दवा लेने के लिए इंतजार परेशानी दे रहा है। - नन्हें लाल, सोवरनपुर


वर्जन:

डॉक्टर समय से नहीं पहुंच रहे है, यह बहुत ही गलत है। इस तरह की किसी मरीज ने शिकायत नहीं की है। अब पता लगा है तो खुद इसको देखूंगा। अगर ऐसा है तो जांच कराएंगे। विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस

नन्हें लाल।

नन्हें लाल।

नन्हें लाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें