फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बगैर चालक के चल पड़ा ट्रक, खोखे से जा भिड़ा

विज्ञापन
उसावां में गूराबाईपास के पास चाय के खोखे में घुसा ट्रक।
विज्ञापन
उसावां। गूरा बाइपास के पास सड़क किनारे खड़ा ट्रक अचानक बगैर ड्राइवर के चल पड़ा और नाला पार कर चाय के खोखे से भिड़ गया। गनीमत रही कि दस मिनट पहले खोखे का मालिक खोखा बंद करके घर चला गया था।
विज्ञापन

बुधवार रात नौ बजे के करीब गूरा बाइपास के पास सड़क किनारे खड़ा ट्रक अचानक बगैर ड्राइवर के साथ चल पड़ा। ट्रक का अगला हिस्सा नाला पार करते हुए चाय के खोखे से भिड़ गया, जिससे खोखा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। खोखा के पास रखे टेंट स्वामी सचिन गुप्ता के दो तंदूर भी टूट गए। ट्रक ड्राइवर बालकराम निवासी ग्राम खुनक थाना बिनावर ने बताया कि वह जलनिगम का सामान ट्रक में भरकर उसावां क्षेत्र के ग्राम जसमाह जा रहा था। उसको जसमाह का रास्ता पता नहीं थी। ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके वह रास्ता देखने गया था कि इतने में ट्रक अचानक से चल पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें