फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत

विज्ञापन
(24 बीडीएन-34) घटनास्थल पड़ी बाइक हटाता पुलिस कर्मी।संवाद
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र में बरेली-आगरा राजमार्ग पर गांव ढकिया के पास दवा लेने जा रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक दो किलोमीटर तक बाइक को घसीटते हुए ले गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार अपराह्न थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 42 वर्षीय झंकार सिंह अपनी पत्नी माया देवी को दवा दिलाने बिनावर आ रहे थे। इस दौरान गांव ढकिया के पास पीछे से आ रहे ट्रक उनकी बाइक से टकरा गया। बाइक ट्रक में फंस गई और दंपती दूर जा गिरा। ट्रक चालक बाइक को दो किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया। गांव करतौली के पास बाइक ट्रक से कुचलते हुए दूर जा गिरी। इधर, हादसे में घायल हुए झंकार सिंह और उनकी पत्नी को इलाज के लिए बरेली भेजा गया। बरेली ले जाते समय झंकार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बरेली में लालफाटक के पास से ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें