फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अब पीएचसी पर भी मिलेगा पांच लाख तक मुफ्त इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आयुष्मान भारत योजना का सभी को लाभ मिले, इसके लिए इसमें अभी तक मेडिकल कॉलेज, जिला एवं महिला अस्पताल के अलावा जिले के 12 निजी अस्पतालों को शामिल किया गया था। अब जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें को भी इस योजना से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है। जल्द ही सभी पीएचसी पर भी पांच लाख तक का मुफ्त इलाज मिलने लगेगा।
विज्ञापन


पिछले साल जिले के सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को योजना में शामिल किया गया। तब से सीएचसी पर भी मुफ्त इलाज मिलना शुरू हो गया था। योजना का लाभ जिले के 30 अस्पतालों में लोगों को मिल रहा है। शासन की मंशा है कि हर गरीब लाभार्थी को योजना का लाभ मिले, इसके लिए अब पीएचसी भी इस योजना में शामिल की जा रही हैं। राशन कार्ड में छह नाम वाले सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके बाद पांच नाम वालों को शामिल किया जाना है।
प्रभारी सीएमओ डाॅ. अब्दुल सलाम ने बताया कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ मिले, इसके लिए पीएचसी भी इसमें शामिल होंगी। जिले में कुल दो लाख 42 हजार 760 परिवारों को योजना में शामिल किया जा चुका है। इन परिवारों के 10 लाख 96 हजार 174 सदस्यों के कार्ड बनाने का लक्ष्य है। इनमें से छह लाख 41 हजार 415 सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें