फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांड : हरिओम की मौत के बाद भगता नगला में फिर बढ़ा तनाव

विज्ञापन
(28 बीडीएन-25)भगता नगला गांव में तैनात पुलिस।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। तिहरे हत्याकांड में घायल हरिओम मौत के बाद से आरिफपुर भगता नगला गांव में तनाव फिर बढ़ने लगा है। मरने वालों में तीन लोग महीपाल पक्ष के होने से आक्रोश ज्यादा है। गांव के हालात को देखते हुए फोर्स और बढ़ाया गया है, इसके साथ ही सहसवान और जरीफनगर पुलिस को भी निगरानी में लगाया गया है। गांव में तैनात पुलिस पल-पल की रिपोर्ट अधिकारियों को दे रही है। आरिफपुर भगतानगला तिहरे हत्याकांड के बाद से चर्चा में है। सोमवार को खूनी संघर्ष में घायल हुए महीपाल पक्ष के हरिओम की मौत होने के बाद मामला और गरमा गया। चूंकि महीपाल पक्ष से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। ऐसे में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को हरिओम की अंत्येष्टि के बाद निगरानी और बढ़ा दी गई। मंगलवार को गांव में पुलिस बल और बढ़ाया गया। पुलिस अधिकारी लगातार माहौल को भांप रहे हैं। लगातार निगरानी कराई जा रही है ताकि गांव में कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके। खूनी संघर्ष में पुलिस की लापरवाही सामने आने की वजह से अब चौकसी बरती जा रही है।
इधर, हरिओम की मौत के बाद गिरफ्तार किए गए अमर सिंह पक्ष के पप्पू और नरेश से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएचओ जरीफनगर मनोज कुमार का कहना है कि गांव में हालात काबू में हैं, तनाव जैसी कोई बात नहीं है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें