बिल्सी में कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रध्दाजंलि लेते लोग। संवाद
बिल्सी। जम्मू-कश्मीर पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में शहीद होने वाले सीआरपीएफ जवानों को बुधवार को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे। आतंकी हमले की बरसी पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परीषद, राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकताओं ने मौन रखकर कैंडल जलाईं। इस मौके पर कुलदीप वार्ष्णेय, प्रियांश माहेश्वरी, सुमित वार्ष्णेय, अर्चित वार्ष्णेय, केशव वार्ष्णेय, प्रसून, लक्ष्य आदि मौजूद रहे। संवाद