फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अस्पताल में टाॅर्च की रोशनी में इलाज, डीएम ने बैठाई जांच

Thu, 13 Jun 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल की फजीहत कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल में बिजली गुल होने के बाद मोबाइल की रोशनी और टॉर्च जलाकर मरीजों के इलाज के मामले में डीएम ने फटकार लगाई है। इसके मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। एक मामला थमा नहीं कि बुधवार को दूसरा मामला सामने आया है। इसमें चिकित्साकर्मी एक युवक को घसीट रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के कुछ और सीसीटीवी फुटेज सामने आए है। फुटेज में देखा जा सकता है कि अस्पताल के अंदर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहा है। दरअसल वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज को लेकर चर्चा है कि यह मामला भी बीते मंगलवार की शाम सात या सवा सात बजे का है। युवक नशे की हालत में हंगामा करता नजर आ रहा है, जिसको कर्मचारी पहले तो अस्पताल से बाहर कर रहे हैं लेकिन बार-बार इमरजेंसी में घुसने पर उसके साथ कर्मचारी मारपीट करते दिख रहे हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस कप्तान सिंह ने बताया कि बिल्कुल ऐसा मामला संज्ञान में नहीं है। मीडिया के माध्यम से पता चला है। यदि ऐसा कोई कृत्य हुआ है तो जांच कराकर दोषी व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएम ने बिजली व्यवस्था चौपट रहने पर जांच बैठा दी है। डीएम ने सीएमएस से ही कहा कि वे जांच करके बताएं कि बिजली क्यों फेल हुई। किसकी लापरवाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें