फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिचित युवक की बाइक का चालान होने पर भड़के किन्नर, वीडियो वायरल

Tue, 27 Oct 2026 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बाइक सवार का चालान होने को लेकर यातायात पुलिस के दरोगा और किन्नरों के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सोमवार दोपहर मंडी समिति के पास का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस के दरोगा मुरारीलाल ने बताया कि एक युवक अनाधिकृत साइलेंसर लगी बाइक लेकर उनके सामने से निकला। बाइक का चालान कर दिया गया। इसके बाद युवक ने अपने परिचित किन्नरों को बुला लिया। यातायात पुलिस के दरोगा ने कोतवाली से भी पुलिस कर्मियों को मौके पर बुला लिया। कोतवाली पुलिस के कर्मियों ने किन्नरों को समझाकर मामला शांत कराया। सीओ यातायात सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में यातायात पुलिस के दरोगा से जानकारी कर आगे की कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें