बदायूं। कोहरे के चलते ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रही हैं। वहीं, गलन ने लोगों को परेशान कर दिया।
रविवार को काशीपुर से बरेली होकर कासगंज जाने वाली ट्रेन सुबह साढ़े ग्यारह बजे आ सकी। जबकि, इसके पहुंचने का समय करीब 11 बजे है। इसके अलावा लालकुआं कासगंज पैसेंजर ट्रेन करीब सवा घंटा देर से शाम सवा चार बजे पहुंची।
ट्रेन का समय दोपहर 2:57 बजे है। इस कारण लोगों को रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।