पिंडौल में प्रशिक्षण लेते एसएमसी सदस्य। संवाद
बिल्सी। शुक्रवार को अंबियापुर विकास खंड के गांव पिंडौल स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सरकार की ओर से बच्चों के हित में चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्तमान समय में बच्चों के विकास में अभिभावकों की जिम्मेदारी को भी समझाया गया। अभिभावकों को सही दिशा व प्रौद्योगिकी के लिए मोबाइल प्रयोग के बारे में जागरूक भी किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मुजाहिद खान, अध्यक्ष धर्मवीर शाक्य, अरविंद जैन, सोबरन सिंह, बृजभान सिंह, यशपाल सिंह, ममता शर्मा, रामादेवी, माधुरी शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, संजना बेगम, विनीता आदि मौजूद रहीं। संवाद