फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं से बचने की दी ट्रेनिंग

Fri, 19 Feb 2016 08:24 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक बच्चों की योग्यताओं-प्रतिभाओं को निखारें। उन्हें आत्मनिर्भर बनाएं। मजबूत राष्ट्र के लिए शिक्षक प्रत्येक चुनौती को स्वीकारें और टूटते-बिखरते परिवारों को रोकें। बच्चों को नई सोच, नया चिंतन और नई दिशा दें। महाविद्यालय के प्रबंधक जोहेब अली सैय्यद ने कहा कि महापुरुषों के व्यक्तित्व के निर्माण में उनके माता-पिता द्वारा दिए श्रेष्ठ संस्कार और शिक्षकों के जीवन भर का ज्ञान रहा है। प्राचार्य डॉ. नजीबुल हसन खां ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर में प्रशिक्षुओं को दिशाओं का ज्ञान, पहाड़ों पर चढ़ना, जीवन रक्षक रस्सी फेंकना, आग और धुएं से संकेत भेजना, गांठें, बिना बर्तन भोजन बनाना, खोज के चिह्न, पशु-पक्षियों की बोलियां, उपचार, मरीज को ले जाने के तरीके, स्ट्रेचर बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. आशुतोष शर्मा और पीके वर्मा ने विचार रखे। शाफिया के नेतृत्व में प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने कैंप फायर के दौरान लोकगीत, देशभक्ति गीत, भजन, लघु नाटिका, हास्य के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर दीपांशु चौहान, गीता यादव, कंपनी लीडर गुलिस्तां बी, रिबा हसन, वजीह उमर, सर्वेश कुमारी, हिना नाजरीन, शीरी खालिद, इफ्फत खान, समरा खान, ममता, पिंकी, फराह खातून, नीलम शर्मा, पूनम सागर, फरहीन बानो, जफर, अलजमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें