फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु शिक्षकों का डायट में प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 08:51 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन द्वारा 15 दिनों के अंदर प्रशिक्षु शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने की घोषणा की जा चुकी है लेकिन  जिले में चयनित द्वितीय बैच के प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा नवंबर माह में हो जाने के बाद भी अभी तक उनकी मार्कशीट नहीं आईं हैं। मंगलवार को ऐसे तमाम प्रशिक्षु शिक्षक डायट पहुंचे। उन्होंने प्राचार्य राजीव दिवाकर से अंक पत्र की काफी रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षा इलाहाबाद से मंगानेे की मांग की। इस पर प्राचार्य ने साफ कहा कि उनका काम परीक्षा कराने का था सो उन्होंने करा ली लेकिन अंक पत्र भेजने का काम परीक्षा नियामक का है। वह इस मामले में किसी को कोई लिखकर नहीं देंगे। उनके इस जबाव को सुनवकर प्रशिक्षु शिक्षक उखड़ गए और फिर उनकी जमकर नोकझोंक शुरु हो गई। प्राचार्य का बुलाने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने प्रशिक्षु शिक्षकों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। प्रदर्शनकारी प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना था कि यदि अंक पत्र नहीं आते हैं तो वह जल्द होने वाली काउंसिलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


वह प्रशिक्षु शिक्षकों को बता चुके हैं कि उनका काम परीक्षा कराने का था। वह अंक पत्र नहीं मंगाएंगे। परीक्षा नियामक खुद अंक पत्र भेजेंगे।
-राजीव दिवाकर प्राचार्य डायट बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें