फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की खटारा बसों में करना पड़ रहा सफर

Tue, 05 May 2015 07:44 PM IST
Bisuli
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-बदायूं वाया बिल्सी, इस्लामनगर, बहजोई, संभल मार्ग पर सुबह साढ़े पांच एवं छह बजे चलने वाली रोडवेज की बसें यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। बस की स्थिति काफी दयनीय होने के कारण आए दिन रास्ते में खराब हो जाती हैं। कभी-कभी तो यहां से बस दिल्ली के लिए जाती ही नहीं हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि सुबह साढ़े पांच बजे बदायूं डिपो की बस रोजाना बिल्सी से दिल्ली के लिए जाती है। बस की स्थिति इतनी खराब है कि रास्ते में कई स्थानों पर बंद हो जाती है, जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद होता है। बस चालकों का कहना है कि बस स्थिति के बारे में डिपो के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया हैै, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे यात्रियों में रोष है। उन्होंने एआरएम से इस रूट पर नई रोडवेज बस चलाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को दिल्ली तक जाने में कोई परेशानी उठानी न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें