फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जलभराव के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
उघैती में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
उघैती। कस्बे में महानगर रोड पर स्थित मुख्य बाजार वाला रोड कई साल से जर्जर हालत में है। उसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिसमें बारिश का पानी भर जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारियों की उदासीनता बनी हुई है। इसको लेकर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कस्बा की मुख्य मार्ग पर लगा हुआ महानगर रोड करीब एक किलोमीटर तक जर्जर अवस्था में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं, इसकी वजह से वहां पर जलभराव की स्थिति बन गई है। जलभराव होने के कारण राहगीर से लेकर व्यापारियों को आने-जाने में मुश्किल हो रही है। इसे सही कराने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज व्यापारियों ने रविवार को प्रदर्शन किया। व्यापारी बॉबी शर्मा ने बताया कि समस्या का समाधान शीघ्र न हुआ तो व्यापारी सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर राकेश शर्मा, अजीत पालीवाल, भूशंकर शाक्य, विपिन शर्मा, जीतेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें