फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कोतवाली क्षेत्र में कछला पुल पर आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरहा निवासी राकेश और मुरारी अपने 12 मजदूर साथियों के साथ कासगंज के सोरों से ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 बोरी आलू खरीद कर ला ला रहे थे। तभी कछला पुल पार करते समय अचानक ट्राॅली का टायर फट गया, जिससे ट्राॅली पलट गई। उसके ऊपर बैठे सभी मजदूर आलू की बोरियों से दब गए। इसकी सूचना पर धर्मेंद्र कश्यप, नेत्रपाल कश्यप, अवधेश कश्यप और अजय बाबा समेत कई साधु संत पहुंच गए। उन्होंने आलू की बोरियां हटाकर मजदूरों को निकाला। इसमें कई मजदूरों को हल्की चोटें आईं जबकि राकेश और मुरारी ज्यादा घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उझानी में भर्ती कराया गया है। इस दौरान जाम लग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें