फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक की भिंड़त, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित धर्मकांटा के निकट सोमवार की दोपहर एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्राॅली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव उलैया निवासी शाहरुख उर्फ समीर और गांव के ही अरमान बाइक से किसी कार्य से बिल्सी नगर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित धर्मकांटे के निकट पंहुची तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ गई। ऐसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पहले सीएचसी भेजा। जहां उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें