अलापुर। थाना क्षेत्र में संजरपुर गांव के नजदीक अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर से दबकर कल्लू (25) की मौत हो गई।
कल्लू पुत्र सुजान हसनपुर हुरियाई गांव का रहने वाला था। वह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके परिवार वालों के मुताबिक कल्लू बृहस्पतिवार देर शाम अपना ट्रैक्टर लेकर खाद लेने अलापुर कस्बा जा रहा था। रास्ते में संजरपुर गांव के नजदीक अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे कल्लू दब गया। राहगीरों ने हादसे को देखकर तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक के परिवार वाले भी वहां आ गए। कई लोगों ने मिलकर ट्रैक्टर हटाकर चालक को बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया है।