फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 40 लोगाें को दीं टूलकिट

विज्ञापन
जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में लाभार्थियों को टूलकिट वितरित करते अ​धिकारी।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। जिला उद्योग केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए 40 लोगों को टूलकिट बांटीं गईं। यह किट एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्व श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षार्थियों को जरी जरदोजी, बढ़ई, लोहार ट्रेड के लाभार्थियों को दी गईं।
विज्ञापन

जिले में नए उद्योग स्थापित करने वाले चार उद्यमी डॉ. डीएस चौधरी, हर्ष दुबे, शिवओम मिश्रा व बीएनएस डेल्टा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड टी एंड काफी पैकिंग के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। सीडीओ केशव कुमार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय, एलडीएम रीकेश रंजन, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रदीप कुमार, एसबीआई के जिला समन्वयक कौशल किशोर ने भी अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिव स्वरूप गुप्ता, अखिल रस्तोगी, कमल कुमार, मोहम्मद फारूख, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें