डीएम के आदेश के चलते नगर में शुष्क शौचालय तोड़ने का अभियान चलाया गया। नगर के आधा दर्जन मोहल्लों में पालिका की टीम ने शुष्क शौचालय तोड़े।
शुष्क शौचालयों को लेकर शासन और प्रशासन सख्त है। डीएम शंभूनाथ के आदेश पर ईओ दिनेश कुमार और एकाउंटेंट मशकूर खां ने नगर के मोहल्ला कौटाटोला, सराय, गदरपुरा आदि स्थानों पर दो दर्जन शुष्क शौचालयों को तोड़ा। पूरी टीम दिन भर लगी रही। ईओ दिनेश यादव ने कहा कि शुष्क शौचालयों को प्रयोग करना गैरकानूनी है। यदि कोई दोबारा बना लेता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों नगर की वाल्मीकि समाज की महिलाओं ने रोजगार दिलाने को लेकर तहसील दिवस में एक प्रार्थनापत्र भी दिया था। इस मौके पर वीरपाल, महेश शर्मा, साहिब सिंह आदि भी थे।