फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिवतेरस पर आज कांवड़िये करेंगे जलाभिषेक, घाट पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
कछला घाट से निकलते कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी/ कछला। सावन माह के अंतिम सोमवार से पहले शिवतेरस पर शनिवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक होगा। इसके लिए गंगाघाट से निकलीं कांवड़ियों की टोलियों ने हाईवे पर जमकर धूम मचाई।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों के गंगाघाट पर पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार तड़के से शुरू होकर देर रात तक चला। आस्था की डुबकी लगाने के बाद मंत्रोच्चार कराया, फिर कांवड़ पूजन किया। इसके बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हए शिव मंदिरों की ओर निकले कांवडियों की टोलियों से हाईवे भी गुलजार हो उठा। कलाकारों के साथ थिरकते कांवड़ियों को देखने के लिए सड़क किनारे गांवों के लोग भी उमड़ पड़े।
कांवड़ियों की टोली में शामिल बरेली के महेंद्र ने बताया कि उनकी टोली शिवतेरस पर शनिवार को बरेली में ही जलाभिषेक करेगी। इसी तरह बदायूं, कासगंज, एटा, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले के कांवड़िये भी शिव मंदिरों की ओर निकल पड़े। बता दें कि सावन महीने के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन होने की वजह से अधिकतर कांवड़िये शनिवार को शिवतेरस पर जलाभिषेक करेंगे।

कछला घाट से निकलते कांवड़िये। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें