फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आज 101 बसों से रामलला के दर्शन को रवाना होंगे 5100 श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
काफिले में 51 कारें भी होंगी शामिल, 24 फरवरी को अयोध्या से होगी वापसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। जिले भर से शुक्रवार को 101 बसों और 51 कोरों से 5100 भाजपाई और श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे। वहां से 24 फरवरी को इनकी वापसी होगी। बृहस्पतिवार को भाजपाई तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। बसें और कारें जिले में अलग-अलग स्थानों से रवाना होंगी।
विज्ञापन

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया शुक्रवार सुबह सात बजे दातागंज से भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार समेत अन्य जनप्रतिनधि राम भक्तों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शाम सात बजे राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे। टेंट सिटी में रात्रि विश्राम के बाद 24 फरवरी को प्रातः सरयू में स्नान करने के बाद हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन करेंगे। दोपहर बाद अयोध्या से बदायूं के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें