फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नाकामी छुपाने को सड़कों पर कूड़ा डाल लगा रहे आग

Thu, 24 Oct 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका अपनी नाकामी छुपाने के लिए सड़कों के किनारे कूड़ा डालकर उसमें आग लगवा रही है। बुधवार को शहर से निकले कूड़े को कुंवरगांव मार्ग पर सड़क किनारे फेंककर उसमें आग लगा दी गई। इससे मार्ग पर इस कदर धुंआ हुआ कि लोगों को वहां से निकलना दूभर हो गया। काफी देर तक यहां धुएं से राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन


बदायूं नगर पालिका के पास कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं है। पूरे शहर से प्रत्येक दिन 56 टन कूड़ा निकलता है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा कूड़े को शहर के नवादा से कुंवरगांव वाली सड़क के किनारे फेंक दिया जाता है। कूड़ा अलग-अलग सड़कों पर फेंका जा रहा है। जब सड़क किनारे कूड़ा अधिक एकत्र हो जाता है तो उसमें आग लगा दी जाती है।
अब यह कूड़ा कुंवरगांव मार्ग पर फेंका जा रहा है। कूड़े से उठ रही बदबू के चलते इस मार्ग पर पहले से ही लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था, लेकिन बुधवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने कूड़े डालने के बाद उसमें आग लगा दी। आग के चलते चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया।
विज्ञापन



कुंवरगांव रोड पर पालिका कर्मचारियों की ओर से कूड़ा डाले जाने की बात संज्ञान में नहीं है। इसको दिखवाते हैं, जिन भी कर्मचारियों की ओर से यह किया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रवर्धन शर्मा, प्रभारी ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें