गुलड़िया में पंचायत अध्यक्ष सर्वेश राठौर ने तिरंगों का वितरण कराया। नगर अध्यक्ष के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, वरिष्ठ लिपिक रामशंकर शर्मा, पप्पू भारती, राजवीर सिंह, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
बिनावर। अर्जुन लाल शर्मा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की तरफ से निकाली गई तिरंगा यात्रा में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक सनी शर्मा, प्रधानाचार्य अनीश पाल शर्मा शामिल हुए। पुलिस और होमगार्डों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।
उझानी में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ईओ जेपी यादव मौजूद रहे। एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर प्रबंधक सुधांशु गुप्ता मौजूद रहे। कछला में भाजपा विधायक हरीश शाक्य की अगुवाई में पार्टी नेता जगदीश सिंह, मोहित तोमर, मुकेश तोमर, अजय तोमर आदि के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बिल्सी में नगर पालिका, थाना क्षेत्र होमगार्ड, एनए इंटर कॉलेज, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज, आदर्श जनकल्याण मनोकामना जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। कुंवरगांव में भाजपाइयों ने मस्जिद वाले मोहल्ले में घर-घर जाकर तिरंगों को बांटा और 15 अगस्त को अपने-अपने घर पर झंडा फहराने का आह्वान किया।
मुरादाबाद में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस साल स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए मुरादाबाद में भी जमकर तैयारियां चल रही हैं। इसी कड़ी में मुरादाबाद में हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। मुरादाबाद पुलिस की ओर से शनिवार को रेलवे स्टेशन पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर रेलवे सुरक्षा बल और सरकारी रेलवे पुलिस के जवानों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।