फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सात दिन बाद भी नहीं मिला बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सात दिन बाद भी वन विभाग की टीम को बाघ नहीं मिला है, न ही उसके पगचिह्न ही दिखे हैं। ऐसे में एक सप्ताह में दो बार औद्योगिक क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले बाशिंदों के बाघ को देखे जाने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद से वन विभाग की टीमें बाघ को तलाश रही हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सलारपुर के औद्योगिक क्षेत्र में बसी कॉलोनी में सबसे पहले शनिवार को बाघ दिखा था। दो दिन तक वन विभाग की टीम जगंल में बाघ को तलाशती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को विभाग ने टीम को हटा लिया और लोगों को सतर्कता बरतने को कहा।
बुधवार शाम एक बार फिर से बाघ जंगल से निकलकर कॉलोनी में आ गया। घरों के सामने बैठा बाघ लोगों ने देखा तो भागकर जान बचाई और सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना पर नवादा चौकी प्रभारी सुमित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। वहीं वन विभाग की दो टीमें भी मौके पर पहुंचकर कांबिंग में जुट गईं। बावजूद इसके सात दिन बाद भी बाघ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम अब तक यह भी पता नहीं लगा सकी है कि आखिर कौन सा जानवर लोग बार-बार देखकर डर रहे हैं। इतना ही नहीं विभाग को अभी पगचिरह्न तक नहीं मिल सके हैं। डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि टीम लगातार निगरानी व कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें