फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अलापुर में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2023 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना करीब दो महीने पहले की है। पीड़िता ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में खेत पर जा रही किशोरी को गांव के ही तीन युवकों ने दबोच लिया। तीनों उसे खींचकर सरसों के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पीड़िता को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई। पौने दो माह बाद मासिक धर्म न होने पर किशोरी ने मां को आपबीती बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र में पौने दो महीने पहले किशोरी खेत पर काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने जा रही थी। इसी दौरान बबलू, राजू और पिंटू ने उसे पकड़ लिया। तीनों उसे सरसों के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी इस कदर दहशत में आ गई कि उसने घटना के बारे में परिजनों को कुछ भी नहीं बताया।

एक आरोपी को गिरफ्तार किया 

किशोरी को जब मासिक धर्म नहीं हुआ तो गुरुवार को उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस संबंध में एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बाकी दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें