फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 40 किलो डोडा छिलका के साथ तीन तस्कर पकड़े

विज्ञापन
पुलिस लाइन में खड़े डोडा तस्कर। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना पुलिस ने 40 किलो डोडा छिलका के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


थाने में तैनात दरोगा ओमपाल सिंह शनिवार की रात सिपाहियों के साथ रात्रि गश्त पर थे। रात करीब आठ बजे मुखबिर ने सूचना दी कि गांव हसनपुर शराब के ठेके के पास सड़क किनारे तीन लोग डोडा का छिलका लिए बैठे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चार कट्टों में अफीम का डोडा छिलका बरामद हुआ। डोडा करीब 40 किलो है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम सुरेंद्र, राजू और वीरपाल निवासी हसनपुर बताया।
विज्ञापन

तस्कर सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उसके नाम पर अफीम की खेती का लाइसेंस है। जब अफीम की खेती तैयार हो जाती है तो वह राजू व वीरपाल के साथ डोडा छिलका हाईवे पर चल रहे डंपर चालकों और मजदूरों को बेचकर कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें