फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ड्यूटी न जाने पर तीन सफाई कर्मचारियों को किया निलंबित

Wed, 14 Aug 2024 03:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। तैनाती स्थल से कई माह से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर चल रहे तीन सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है। उनको संबंधित ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जांच अधिकारी बनाया गया है। जो एक माह के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन

सहसवान तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत उघैती गर्वी में तैनात विशाल बाबू पिछले कई माह से अपनी ग्राम पंचायत में सफाई का काम करने के लिए नहीं पहुंच रहे थे। प्रधान ने भी इसकी शिकायत अधिकारियों से की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने इस पर उनका वेतन रोकते हुए जवाब भी मांगा था। ग्राम पंचायत खैरपुर खैराती में तैनात अजीत भी काफी समय से ग्राम पंचायत में नहीं जा रहे हैं। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं ग्राम पंचायत क्यावली में तैनात सफाई कर्मचारी बलराम भी अपने गांव में सफाई कार्य करने के लिए नहीं पहुंच रहे थे। जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने तीनों सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें