फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाइकों की भिड़ंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कादरचौक क्षेत्र में भदरौल के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत तीन लोग घायल हो गए। उझानी में मिल कंपाउंड निवासी सीमा सक्सेना (53) कादरचौक थानाक्षेत्र के गांव भकौरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह अपने बेटे विकास (26) के साथ बाइक से जा रही थीं। भदरौल के पास अचानक दूसरा बाइक सवार आ गया। दोनों बाइकों में भिड़ंत के दौरान सीमा, उनका बेटा और दूसरी बाइक सवार युवक घायल हो गया। सीमा को बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें