फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े लूटपाट: बदायूं में शराब के सेल्समैन से 1.25 लाख रुपये लूटे, दारू की पेटी भी ले गए बाइक सवार बदमाश

Sat, 27 Aug 2022 05:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी सहसवान (बदायूं)

सार

सेल्समैन ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी। उनमें दो बदमाश अपने चेहरे पर अंगोछा बांधे हुए थे। दोनों पर तमंचे थे जबकि तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट किए बैठा रहा। 
विज्ञापन
पीड़ित सेल्समैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसवान कोतवाली क्षेत्र में सरसोता के नजदीक शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने शराब के सेल्समैन से दिनदहाड़े लूटपाट की। बदमाश उससे तमंचे के बल पर शराब की पेटी, एक मोबाइल, बाइक की चाबी और एक लाख 25 हजार रुपये लूटकर भाग गए। सेल्समैन तीन दुकानों से रुपये लेकर लौट रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दानपुर निवासी प्रमोद सहसवान में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। प्रमोद के मुताबिक वह शनिवार सुबह अपनी ड्यूटी पर निकला था। वह नाधा क्षेत्र की दुकानों कोठा, दानपुर और शादीपुर से पेमेंट लेकर सहसवान आ रहा था। उसकी बाइक पर पीछे सीट पर शराब की एक पेटी बंधी हुई थी। प्रमोद ने बताया कि वह सरसोता के नजदीक पहुंचा था कि तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने पीछा करते हुए उसे सरसोता के नजदीक रोक लिया। बाइक से उतारकर उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उसके साथ मारपीट भी की। उसके बाद बदमाशों ने उससे बाइक की डिक्की में रखे एक लाख 25 हजार रुपये लूट लिए।

उसकी शराब की पेटी, मोबाइल और बाइक की चाबी भी लूट ली। फिर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। इससे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेल्समैन ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी। उनमें दो बदमाश अपने चेहरे पर अंगोछा बांधे हुए थे। दोनों पर तमंचे थे जबकि तीसरा बदमाश बाइक स्टार्ट किए बैठा रहा। सेल्समैन ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दे दी है। इसकी जांच के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन


सेल्समैन से लूटपाट के संबंध में सूचना मिली है। इसकी जांच के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। - चंद्रपाल सिंह, सीओ सहसवान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें