फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन सदस्यीय जांच कमेटी ने मंडलायुक्त को सौंपी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यदु शुगर मिल के मामले की जांच कर रही तीन सदस्यीय कमेटी ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त बरेली को सौंप दी है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन बिचौलियों को 38.44 लाख रुपयों के साथ गिरफ्तार किया था। तीनों बिचौलिया यदु शुगर मिल के अधिकारियों और ग्लोबल कंपनी के इशारे पर किसानों का गन्ना खरीदकर चीनी मिल को उपलब्ध करा रहे थे।
थाना पुलिस ने तीनों बिचौलियों को जेल भेज दिया था। जानकारी पर मामले की जांच के लिए मंडलायुक्त ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर यदु शुगर मिल भेजा था। टीम में शामिल बरेली के एसीएम राजेश कुमार, एसीएम द्वितीय राजीव शुक्ला और जीएम शादाब असलम ने जांच की थी। उन्होंने मंगलवार को रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जांच में कई बातें सामने आईं हैं। हालांकि अभी इनका खुलासा नहीं किया गया है। इस संबंध में डीएम मनोज कुमार ने बताया कि जांच मंडलायुक्त स्तर से करवाई गई। कार्रवाई भी वहीं से होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें