रविवार दोपहर तक चला सर्च अभियान
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक चला था सर्च अभियान
उन्होंने कांटा और जाल डालकर भी उन्हें तलाश करने की कोशिश की थी। शाम करीब सात बजे अमरोहा से एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा होने की वजह से टीम ने जेनरेटर की मदद से देर रात तक सर्च अभियान चलाया लेकिन अंधेरा ज्यादा होने के बाद कारण रोक दिया।
रविवार सुबह फिर से एसडीआरएफ ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया। दोपहर करीब 12 बजे पहले जय मौर्य का शव मिला। वह जौनपुर के सराय थाना क्षेत्र के गांव परसनी का रहने वाला था। साढ़े 12 बजे बलिया के थाना पगड़ी क्षेत्र के गांव दोगराह निवासी पवन यादव पुत्र जयप्रकाश का शव मिला।
इसके आधे घंटा बाद हाथरस की टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले नवीन सेंगर पुत्र गंधर्व सिंह का शव मिला। इस दौरान तीनों छात्रों के परिवार वाले, एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, तहसीलदार करनवीर सिंह और राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
शव का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे जय मौर्य के परिजन
रविवार दोपहर सबसे पहले जय मौर्य का ही शव गंगा से निकाला गया था लेकिन उसके परिवार वाले पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे। वह इस संबंध में एडीएम विजय कुमार से भी मिले। एडीएम ने बताया कि यह कानूनी प्रक्रिया है। इसके तहत पोस्टमार्टम कराना पड़ेगा। उन्होंने परिवार वालों को समझाया तो वह मान गए।