किसी को नहीं पता था कि यह परिवार एक ही पल में दुनिया से अलविदा हो जाएगा। इसके बाद शाकिर के परिवार वाले उसका शव दिल्ली ले गए। शाकिर के शव को दिल्ली में सुपुर्दे खाक किया जाएगा तो रोजी और इयान के शव हतरा गांव में ही सुपुर्दे खाक होंगे।
ओवरलोड गन्ना लेकर जा रहीं ट्रॉली बन रहीं हादसे का सबब
जिले में इन दिनों क्रय केंद्रों से गन्ना भरकर चीनी मिलों तक पहुंचाने के लिए बड़ी ट्रॉलियों का उपयोग किया जा रहा है। सबसे ज्यादा तो छह टायरा ट्रॉली, जो प्रतिबंधित हैं, चार सौ से पांच सौ क्विंटल तक गन्ना लादकर चल रहीं हैं। यह ओवरलोड ट्रॉली हादसे का सबब बन रही हैं। यातायात विभाग और पुलिस से साठगांठ कर गन्ना माफिया खुलेआम हाईवे पर इन ओवरलोड ट्रॉलियों को दौड़ा रहे हैं। ऐसा नहीं कि इन प्रतिबंधित ट्रॉलियों से गन्ना ढोए जाने की जानकारी जिम्मेदारों को न हो, लेकिन गन्ना माफिया से मिलने वाली मोटी रकम की वजह से उनको खुली छूट दे रखी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा आमगांव, लखनपुर, सिलहरी से गन्ना भरकर यह ट्रॉलियां चीनी मिलों तक पहुंच रही हैं। इसके बाद भी कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में एसपी देहात अजय प्रताप का कहना है कि यातायात विभाग के साथ अभियान चलाकर ओवरलोड ट्रॉलियों पर कार्रवाई की जाएगी।