वृध्दाश्रम में बुजुर्गो से आशीर्वाद लेते दरबार के मंहत संजय शर्मा। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित वृद्धा आश्रम पर सोमवार को नगर के मोहल्ला चार स्थित संकट मोचन दरबार के प्रधान महंत पंडित संजय शर्मा ने बुजुर्गों को फल वितरित किया। उन्होंने आश्रम को तीन पंखे भेंट किए है। कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसलिए सभी को अपने बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर संचालक वेदव्यास शर्मा, कुसुम शर्मा, श्रेया शर्मा, शिव गौड़, भूरे सिंह, पन्नालाल, रामकिशोर शर्मा, बब्लू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद