फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले ढहे लिंटर में दबे निकले दंपती और उनके बेटे का शव

विज्ञापन
यही गिरा मकान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर कस्बे में थाने के पीछे तीन दिन पहले एक मकान का लिंटर गया था। ये मकान 65 वर्षीय सुशील का था। उसने मुस्लिम समुदाय की नसीमा से शादी की थी। उनका एक पंद्रह वर्षीय बेटा अनीस था। उनके शादी करने से मोहल्ले के लोगों से बोल चाल नहीं थी। बताते हैं कि तीन दिन पहले रात में बरसात के दौरान उनका लिंटर गिर गया था। मोहल्ले में कोई आवागमन नहीं था। इससे किसी ने कुछ देखने की जरूरत नहीं समझी। गुरुवार सुबह मकान से आसपास इलाके में दुर्गंध फैली तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुबह से मलबा हटावाया। उसमें सुशील, उसकी पत्नी नसीमा और बेटा अनीस का शव दबा निकला। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें