फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badaun: ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन सगे भाई गंगा में डूबे, तीनों की मौत, गांव में पसरा मातम

Sat, 29 Apr 2023 03:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,बदायूं

सार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन सगे भाई रामगंगा में बह गए। काफी देर तक हुई तलाश के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन सगे भाई गंगा में डूबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में ताई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए तीन सगे भाइयों की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढि़या शाहपुर निवासी गिरीश पाल की पत्नी नैना देवी (55) की शनिवार सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर 12 बजे परिवार वाले शव को अंत्येष्टि के लिए रामगंगा घाट पर ले गए। 

अंत्येष्टि के बाद सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी गिरीश पाल के छोटे भाई दिनेश के पुत्र भूपेंद्र (20), रोहित (18) व सोहित (16) भी गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान भूपेंद्र गंगा पर बने पुल के पिलर के नीचे चला गया। 

विज्ञापन

भाई को बचाने का किया था प्रयास 

बताते हैं कि वहां गहरे गड्ढे हैं। यहीं भूपेंद्र डूब गया। पास ही में स्नान कर रहे रोहित और सोहित ने जब उसे डूबते देखा तो वे उसे बचाने उधर चले गए, जहां वे दोनों भी डूब गए। तीनों को डूबता देख परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे उनको नहीं बचा पाए। 

इसके बाद स्थानीय गोताखोरों को भी बुलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। पुलिस तीनों को लेकर म्याऊं पीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तीन सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को शासन से मिलने वाली हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

यहां डूबने से कई लोगों की जा चुकी है जान

घटनास्थल के आसपास पिछले कुछ वर्षों में कई हादसे हो चुके हैं। इसी साल जनवरी में दुर्गापुरी का एक युवक यहां डूब गया था, जबकि मौसमपुर के एक माली की मौत भी यहां हो चुकी है। बमनपुरा निवासी महेश के दो किशोर भतीजों की मौत भी मई-22 में रामगंगा में डूबने से हो गई थी। पिछले साल ही जुलाई के महीने में चितरी गांव के एक युवक व उसके रिश्तेदार भी रामगंगा में डूबकर अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें