फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर रफीनगर गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक कार की चपेट में आकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना बिनावर के गांव करतौली निवासी अनिल कुमार पुत्र लाखन सिंह बाइक से रिश्तेदारी में बिल्सी क्षेत्र के गांव रम्पुरा एनुद्दीन जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ ककोड़ा निवासी नन्हे पुत्र लाखन और ललुआ नगला निवासी धनवीर पुत्र रमेश चंद्र भी बैठे थे। वह बाइक से शाहबाद-कछला हाइवे पर स्थित गांव रफीनगर के पास पंहुचे ही थे कि उनकी बाइक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार सहित भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें