फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक को जान से मारने की धमकी, जमा मस्जिद के खिलाफ कर रहे पैरवी

Sat, 22 Oct 2022 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल की अगुवाई में जामा मस्जिद के खिलाफ मामला न्यायालय में दायर कराया गया था। तब से वह हर तारीख पर न्यायालय आ रहे हैं। मुकेश पटेल ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
मुकेश पटेल, प्रदेश संयोजक हिंदू महासभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में जामा मस्जिद के खिलाफ पैरवी कर रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा है कि आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। उन्होंने फेसबुक पर उन्हें धमकी भरी पोस्ट डाली है। मुकेश पटेल ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल जामा मस्जिद के मामले में पैरवी कर रहे हैं। उनकी अगुवाई में ही यह मामला न्यायालय में दायर कराया गया था। तब से वह हर तारीख पर न्यायालय आ रहे हैं। मुकेश पटेल ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है। जिन दो फेसबुक आईडी से पोस्ट डाली गई है, वह दूसरे समुदाय के लोगों के नाम हैं।

उनमें एक ने नूपुर शर्मा का नाम लेते हुए उनके बारे में आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं, जबकि दूसरी आईडी से जान से मारने की धमकी दी गई है। उसने पड़ोसी देश का नाम भी लिखा है। इसके जवाब में मुकेश पटेल ने भी लिखा है कि पीछे हमला कायर करते हैं, हिम्मत है तो पड़ोसी देश हिंदुस्तान की सेना का मुकाबला करे। मुकेश पटेल ने धमकी भरी पोस्ट का स्क्रीन शॉट लेते हुए शिकायत की है। फिलहाल इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी इस संबंध में हमारे पास कोई पत्र नहीं आया है। फिर भी हम मामले को दिखवाते हैं। इसमें कार्रवाई कराई जाएगी। -डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें