फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सावन पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

विज्ञापन
कछला गंगा में गोता लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को 22 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालत हैं। सावन पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने कछला गंगा घाट पर डुबकी लगाई। प्रसाद वितरण कर मनौतियां मांगी। कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की शनिवार सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। दूर दराज से लोग गंगा स्नान करने आए। बाढ़ के बावजूद स्नान करने वालों की भीड़ रही। इसे देखते हुए प्रशासन ने स्नानार्थियों से गहरे पानी न जाने की हिदायत दी। इस दौरान कई गोताखोर भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें