फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दीवार के नीचे गड्ढा खोदकर घुसे, पांच लाख का सामान ले गए

Thu, 29 Aug 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कमरे की दीवार में चोरों द्वारा लगाया गया नकब। संवाद
विज्ञापन
वजीरगंज। गांव कुनार में मंगलवार की रात चोरों ने प्रेमपाल के घर से करीब पांच का सामान चोरी कर लिया। चोर खेतों की ओर से गड्ढा खोदकर घर में घुसे।
विज्ञापन


प्रेमपाल ने बताया कि मंगलवार की रात सभी लोग आंगन में सो रहे थे। कमरों के दरवाजे बंद थे। चोरों ने खेतों की तरफ से कमरे की दीवार के नीचे गड्ढा खोद दिया। इसी गड्ढे से होकर कमरे में घुस आए। यहां नकदी सहित करीब पांच लाख का सामान समेट ले गए। रात करीब दो बजे बरसात आने पर जब वह कमरे में गए तो वहां दीवार के नीचे गहरा गड्ढा देखकर होश उड़ गए।
विज्ञापन

अलमारी तथा बक्से का सारा सामान बेड पर फैला पड़ा था। परिजनों के शोर पर पड़ोस में रह रहे उनके भाई तथा अन्य लोग भी आ गए। इसके अलावा चोरों ने प्रेमपाल के घर से निकलने के बाद गांव के दूसरे छोर पर स्थित कृपाल के घर में नकब लगाने का प्रयास किया। मगर बरसात शुरू होने के कारण गांव के लोग जाग गए। जिसकी वजह से वह भाग गए। सुबह शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की। देर शाम तक पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। संवाद

कमरे की दीवार में चोरों द्वारा लगाया गया नकब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें