एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि ककोड़ा मेले में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले से भी पुलिस बल बुलाया गया है। खुराफातियों और अपराधियों पर नजर रखने के लिए सादा कपड़ों में भी पुलिस तैनात रहेगी।
मेले में बनाया गया 10 बेड का अस्थायी अस्पताल
ककोड़ा मेले में बदायूं समेत आसपास जिलों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की तैयारी की जा रही है। मेला गेट के पास ही 10 बेड का अस्पताल बनाया गया है। इसमें ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 10 पुरुष और चार महिला डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा चार स्टाफ नर्स, चार फार्मासिस्ट, चार वार्डबॉय, पांच सफाई कर्मचारी भी तैनात रहेंगे। अस्पताल में दवाओं का इंतजाम कर दिया गया है।
रिजर्व में रहेंगे छह डॉक्टर
मेला ककोड़ा में छह डॉक्टरों को रिजर्व में रख गया है। इन्हें किसी डॉक्टर के आकस्मिक अवकाश या आपातकालीन स्थिति में ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मेला ककोड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। मेले में 10 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जा रहा है।