अलापुर। नगर स्थित बिजली सब स्टेशन पर मरम्मत कार्य होना है। इसके चलते पांच से 14 अगस्त तक सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जेई राजीव कुमार ने बताया कि बिजली सब स्टेशन पर अर्थिंग का काम होना है। इसके चलते अलापुर बिजली घर से चलने वाले फीडर भसराला, चितौरा, पतासा, रम नगला, ज्योति धर्मपुर, आमादपुर, और अलापुर नगर समेत सहित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुरक्षा के लिहाज से सुबह नौ से शाम पांच तक बंद रहेगी। गर्मी को देखते हुए दिन में लंच टाइम पर बिजली आपूर्ति दी जा सकती है। रात में सप्लाई पूर्व दिनों की तरह मिलती रहेगी। संवाद