फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के विलय मामले में फिर से होगा सर्वे : बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के विलय मामले में फिर से सर्वे किया जाएगा। अब एक किलोमीटर की परिधि में विलय किया जाएगा। अब तक 50 से कम बच्चों वाले विद्यालयों को दो किलोमीटर परिधि में विलय किया गया है। उसका प्रदेश भर में विरोध हुआ। जिले में उस मानक के अनुसार पहले चरण में 40 और दूसरे चरण में 102 स्कूलों को विलय कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि अब एक किलोमीटर की परिधि में स्कूलों का विलय किया जाएगा। इससे बच्चों को राहत मिलेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शासन से निर्देश मिलने के बाद में पहले विलय किए गए स्कूलों की दूरी फिर से नपवाई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट शासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें