फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपी बोर्ड के मेधावियों पर होगी धनवर्षा, आज मिलेंगे मेडल भी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड के मेधावियों पर शनिवार को धनवर्षा होगी। कलक्ट्रेट में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों के हाथों से मेधावियों को मेडल के साथ सम्मान पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश की मेरिट में आए चार विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये और जिले की मेरिट में आए 17 विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपये मिलेंगे। रुपये सीधे बैंक खाते में जाएंगे, लेकिन जनप्रतिनिधियों के हाथों सम्मान स्वरूप सांकेतिक चेक दिलाए जाएंगे। सम्मान पत्र के साथ मेडल तैयार हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आयोजन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की।
यूपी की मेरिट में जिले से बदायूं स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पार्थ वैश्य और बदायूं में स्थित संतोष कुमारी श्रवण कुमार इंटर कॉलेज की पल्लवी शर्मा ने इंटरमीडिएट और उझानी स्थित अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की नियति वार्ष्णेय व बिल्सी स्थित भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के रोहित चौहान ने हाईस्कूल में स्थान पाया था। इन चारों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि सम्मान स्वरूप राज्य सरकार की ओर से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट के ये विद्यार्थी होंगे सम्मानित

विवेक पाल, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस बदायूं
प्रियांश, शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस बदायूं
प्रांजल त्रिपाठी, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइंस बदायूं
वासु गुप्ता, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं
शिवानी, भू-देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज बिल्सी
रचना, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज उझानी
माधवी सिंह, संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
प्रियांशी, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं

हाईस्कूल के ये विद्यार्थी होंगे सम्मानित
प्रताप यादव, अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उझानी
संभव सिंह, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस बदायूं
अलीशा कुरैशी, अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उझानी
अनुज कुमार, द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं
अर्थव वार्ष्णेय, बलराम मिश्रा इंटर कॉलेज नसरौल
फायजा खान, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं
निखिल, बलराम मिश्रा इंटर कॉलेज नसरौल
श्रेया माथुर, राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं
निखिल उपाध्याय, बलराम मिश्रा इंटर कॉलेज नसरौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें