फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेला ककोड़ा को लेकर कल रहेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध मेला ककोड़ा को देखते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने जिले में छह नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के सभी सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों पर लागू रहेगा। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आदेश के मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्डों के विद्यालय छह नवंबर को बंद रहेंगे। हर साल गंगा तट पर आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक मेले में जिले सहित आसपास के जनपदों से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। भीड़ और व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टी का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें