फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मतदान के दौरान बाजार में रहा सन्नाटा, गलियां रहीं सूनी

विज्ञापन
Photo Title
विज्ञापन
- छह सड़का से लेकर नेहरू चौक तक पर सुनसान रहीं सड़कें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मतदान के दौरान शहर में हर तरफ सन्नाटा नजर आया। यहां तक की दोपहर में मतदान केंद्र भी सूने रहे। हालांकि सड़कों पर पुलिस-प्रशासन की गाड़ियां घूमती नजर आईं।
बृहस्पतिवार को शहर के नेहरू चौक, सुभाष चौक, छह सड़का, शिव मंदिर चौराहा, नेकपुर आदि जगहों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसर रहा। मतदान केंद्रों पर सुबह जरूर भीड़ दिखाई दी, लेकिन दोपहर में सन्नाटा सा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। मतदान के दौरान उन्हीं स्थानों पर लोगों की भीड़ नजर आई जहां बूथ थे। बाकी मुख्य सड़कों पर सायरन की आवाज गूंजती रही। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां भी सायरन बजाती हुई दौड़ रहीं थीं। इधर मुख्य बाजार और मोहल्लों में सन्नाटा पसरा रहा। चूंकि लोग धीरे-धीरे वोट डालने के लिए घरों से निकले, इसलिए माहौल पूरी तरह से शांत रहा। कुछ स्थानों पर लोग ताश खेलकर समय काटते दिखे। जब सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस वालों की गाड़ियां गुजरती तब जरूर लोग इधर-उधर खिसक जाते थे।

Photo Title

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें