फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में बिजली दो घंटे तक रही गुल

Sat, 13 Jul 2024 06:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बिजली जाने के बाद हाथ से पंखा झालती महिला तीमारदार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ठप हो गई, जो करीब दो घंटे बाद सुचारु हो सकी। उमस भरी गर्मी में मरीज और तीमारदार बिलबिला उठे। खून की जांच के लिए लोगों को दो घंटे इंतजार करना पड़ा। दो बजे कर्मचारियों ने जांच केंद्र में ताला डाल दिया, जिससे करीब 35 मरीजों को बिना जांच के ही घर लौटना पड़ा। जो भर्ती थे, वे हाथ के पंखे से पसीना सुखा रहे थे। वहीं, तमाम तीमारदार पेड़ की छांव में बैठे नजर आए। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने भी जनरेटर चालू नहीं कराया। इससे दो घंटे तक ब्लड बैंक, एक्सरे रूम, पैथोलॉजी, ओटी व पुरुष अस्पताल के सभी वार्डों में गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल रहे।
विज्ञापन


जांच कराने को मरीजों ने किया इंतजार
शुक्रवार को सैकड़ों की तादात में लोग खून की जांच कराने अस्पताल पहुंचे। 12 बजे बिजली जाने के बाद जांच बंद हो गई। रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लंबी लाइन लग गई। काफी समय खड़े रहने के बाद मरीज और तीमारदार जमीन पर बैठने को मजबूर हो गए।


गर्मी की वजह से वैसे ही मरीज परेशान थे ऊपर से बिजली गुल हो गई। दो घंटे राम-राम कहकर काटने पड़े। दो बजे सप्लाई मिलने पर राहत की सांस ली। सोनू सिंह, विजय नगला
विज्ञापन


वार्डों की बिजली गायब होने के कारण पंखे बंद हैं। ड्यूटी पर तैनात लोगों से कहा तो उन्होंने यह कह दिया कि ड्यूटी रूम का भी पंखा बंद है। गर्मी के भर्ती मरीजों का हाल बेहाल रहा। वार्डों में बहुत उमस है। रूखसाना बेगम, हजरतपुर

ओवरलोड से फाॅल्ट हो गया था, कुछ देर के लिए बिजली ठप रही होगी। जनरेटर चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी तब तक बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करा दिया गया था। कुछ दिन बाद 24 घंटे बिजली मरीजों को मिल सकेगी, इसके लिए दस लाख रुपये से बिजली लाइन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल

बिजली जाने के बाद हाथ से पंखा झालती महिला तीमारदार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें